गोड्डा में भीषण सड़क हादसा, रांची से गुवाहाटी जा रहे परिवार पर टूटा कहर

0
38

Godda: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रांची के एक परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोड्डा स्थित अमडीहा ओवरब्रिज पर हुआ।

रांची से गुवाहाटी जा रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार रांची से गुवाहाटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी लगभग 35 फीट दूर जाकर दूसरे डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

हादसे में सारा तिवारी की मौत

इस हादसे में सारा तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी रूपा चौधरी और दूसरी बेटी चेरी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

इसके अलावा 42 वर्षीय देव तिवारी और 26 वर्षीय ब्यूटी सिंह को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर किया गया है। वहीं सोनू सिंह को मामूली चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला, ममता की कार्यकर्ताओं से अपील- डरो मत, हम उनसे लड़ेंगे

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here