नेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से आयी इंसानी आवाजें, दो लोग किए गए रेस्क्यू

1

Jhar Media: नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी फ्लैश फ्लड के नौ दिन बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है. रेस्क्यू टीम ने संजय साह और कबीर महार्जन को सुरक्षित निकाला. सुरंग के अंदर से आवाजें सुनाई देने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया था और अभी भी दूसरे लोगों की तलाश जारी है. पहले संजय साह को बाहर निकाला गया और उसके बाद कबीर महार्जन को भी सुरक्षित निकाल लिया गया.

सुरंग के अंदर से आयी इंसानी आवाजें

यह रेस्क्यू तब संभव हुआ जब टीमों को सुरंग के अंदर से इंसानी आवाजें सुनाई दीं. रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे लोगों से कहा, “घबराएं नहीं, हम आपको बचाने आए हैं.” इसके जवाब में अंदर से आवाज सुनाई दी. इसके बाद नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल ने ऑपरेशन तेज किया और सुरंग के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क स्थापित किया.

 

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here