डॉ. अमन कुमार सिंह को IMA में मिली अहम जिम्मेदारी, बोले- मेडिकल छात्रों की बनेंगे आवाज

0
146

Jhar Media: रिम्स रांची में इंटर्नशिप कर रहे डॉ. अमन कुमार सिंह को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (IMA MSN) का सेंट्रल ज़ोन कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. इस पद पर वे झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के मेडिकल छात्रों की गतिविधियों, नेतृत्व विकास और छात्र-सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों का समन्वय करेंगे.

डॉ. अमन इससे पूर्व IMA MSN झारखंड के स्टेट कन्वेनर के रूप में कार्यरत थे, और उन्होंने राज्यभर के मेडिकल छात्रों के हितों के लिए सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाई है.

बता दें कि मात्र तीन महीने पहले, उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए IMA नेशनल प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जो उनके नेतृत्व और समर्पण को दर्शाता है.

अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अमन ने कहा,”यह मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि IMA ने मुझे सेंट्रल ज़ोन की ज़िम्मेदारी सौंपी है, मैं सदैव छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहूंगा.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here