JSSC की 836 लिपिक भर्ती फिलहाल स्थगित, नई नियमावली के तहत होगी नियुक्ति प्रक्रिया

0
48

Ranchi: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार ने चार विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रस्तावित 836 लिपिक (क्लर्क) पदों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के निJSSCर्देश के बाद संबंधित विभागों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजी गई अधियाचनाएं (रिक्विजिशन) वापस ले ली हैं।

अधियाचनाएं वापस 

जानकारी के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने अपनी अधियाचनाएं वापस ले ली हैं। इसके बाद JSSC को इन पदों पर आगे की भर्ती प्रक्रिया रोकने का निर्देश दिया गया है।

JSSC ने जारी किया था विज्ञापन 

इन पदों के लिए JSSC ने वर्ष 2023 और 2024 में विज्ञापन जारी किया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था और आयोग परीक्षा की तैयारी में जुटा था। इसी दौरान राज्य सरकार ने नई लिपिकीय नियुक्ति नियमावली लागू करने का निर्णय लिया, जिसके कारण मौजूदा भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है।

सरकार के अनुसार, अब नई नियमावली के तहत सभी विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों की रिक्तियों को समेकित कर JSSC को नई अधियाचना भेजी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, नई अधियाचना में पदों की संख्या 836 से अधिक भी हो सकती है।

हालांकि, नई अधियाचना कब भेजी जाएगी, भर्ती प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी और परीक्षा कब आयोजित होगी, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक समय-सीमा घोषित नहीं की गई है। ऐसे में हजारों अभ्यर्थियों को सरकार और JSSC की अगली घोषणा का इंतजार रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here