झारखंड में बारिश से फिर बढ़ेगी टेंशन, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

0
609
बारिश

Ranchi: झारखंड में जहां लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, वहीं मानसून ने आफत का रूप ले लिया है। राज्य में बीते 2-3 दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है, नालियों का पानी उफान पर है और कई घरों व दुकानों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।

शनिवार, 21 जून को भी मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने देवघर, जामताड़ा, गढ़वा, पलामू, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हालात और खराब हो गए हैं। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ है। बाजारों और रिहायशी इलाकों में पानी भरने से रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here