पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 5 लाख लोगों के साथ किया योग, बोले- दुनिया में फैल रही अशांति

0
540

Jhar Media: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी विशाखापट्टनम में योग कार्यक्रम में शामिल हुए.जबकि राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ मौजूद रहे. अमित शाह ने गुजरात में योग किया.

रांची में हुआ योग शिविर

रांची के बिरसा मुंडा पार्क में राजकीय योग शिविर का आयोजन हुआ. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी समेत तमाम नेता अधिकारी शामिल हुए. वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ नेवी एक स्कूल में योग शिविर में हिस्सा लिया. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य वीडियो को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी.

हेमंत सोरेन ने क्या कहा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की लोगों को एक कविता के माध्यम से शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इसमें कहा, ‘‘गरीब की मेहनत है योग, भूख को दो वक्त रोटी है योग, किसान को सम्मान है योग, वंचित को अधिकार है योग और स्वस्थ रहने का साधन है योग.’’मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में इन काव्यात्मक पंक्तियों के बाद कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार.’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here