Jhar Media: झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसे लेकर आज JBVNL नए टैरिफ की घोषणा कर सकता है. 1 मई से नए बिजली के दर लागू होने की संभावना है. झारखण्ड विद्युत नियामक आयोग, जेबीवीएनएल की बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई पूरी करने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के नए बिजली दर की घोषणा बुधवार 30 अप्रैल को दोपहर तीन बजे करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली की दरों में वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ-साथ मासिक फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी हो सकती है. जानकारी के अनुसार एक से दो रूपये प्रति यूनिट दरों में बढोतरी हो सकती है.
बिहार में सस्ती हुई बिजली
वहीं राज्य सरकार द्वारा 15,995 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी मिलने के बाद अब एक अप्रैल से बिजली दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है. अकेले पटना के 6.22 लाख उपभोक्ता इस लाभ के दायरे में आएंगे. हालांकि अप्रैल माह में बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से पुरानी दरों पर बिल वसूली की है. जिसे मई में बैलेंस क्रेडिट के माध्यम से वापस किया जाएगा. अप्रैल में खपत हुई बिजली का बिल मई में जारी होता है.



