Ranchi: रांची एसीबी पूर्व उत्पाद सचिव और IAS विनय चौबे से पूछताछ की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसीबी की टीम उन्हें सुबह करीब 11 बजे उनके आवास से लेकर ACB कार्यालय ले गई. विनय चौबे पर यह आरोप है कि उनके कार्यकाल में नई उत्पाद नीति के जरिए छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट ने झारखंड में घोटाला किया. इस मामले में झारखंड ACB ने सरकार की अनुमति पर PE दर्ज की थी. जिसके बाद अब नियमित प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.
क्या है मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ ED ने पहले इसी घोटाले में कार्रवाई करते हुए झारखंड कनेक्शन का खुलासा किया था. अक्टूबर 2024 में ED ने विनय चौबे और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. विनय चौबे ने पहले खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि उत्पाद नीति सरकार की मंजूरी से लागू हुई थी.
इसे पढ़ें: ACB जांच पर भरोसा नहीं, शराब घोटाले की CBI जांच की अनुशंसा करे हेमंत सरकार



