Jhar Media: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार को धरती पर लौटने के लिए रवाना हो गए. एक्सिओम-4 मिशन के तहत उन्होंने यह ऐतिहासिक यात्रा की. विदाई समारोह में शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भारत की ताकत और आत्मविश्वास की झलक साझा की.

उनका स्पेसक्राफ्ट मंगलवार को कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेगा. शुक्ला ने स्पेस स्टेशन पर सात शोध किए हैं, जो अंतरिक्ष विज्ञान के लिए अहम साबित होंगे.



