सीएम हेमंत ने बीजेपी विधायकों को बताया निकम्मा तो बाबूलाल बोले- जो जैसा होता है..वैसा ही बोलता है..

0
173
HEMANT- BABULAL
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा. एक तरफ जहां उन्होंने बीजेपी विधायकों को निकम्मा करार दिया. वहीं मंईयां सम्मान के लाभुकों को किस्त नहीं मिलने पर बीजेपी के सवालों पर भी करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा की विपक्ष बिना मुद्दों की बात करता है. बीजेपी के लोग झूठ फैलाते हैं. अपने संबोधन के दौरान हेमंत ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की केंद्र सरकार राज्यों के माता- पिता होते हैं, लेकिन वे झारखंड से साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. केंद्र हमारा बकाया नहीं दे रहा है. वहीं हेमंत के बयान पर सियासत गरमा गई.सत्ता पक्ष ने सीएम का बचाव किया.

जो जैसा होता है, वैसा ही बोलता है- बाबूलाल

सीएम के बयान से नाराज बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. वहीं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम समझ सकते हैं की वे तकलीफ में हैं, क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं था.जो जैसा होता है, वैसा ही बोलता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here