Ranchi: आने वाले दिनों में झारखंड के रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जिससे आवागमन में कठिनाई हो सकती है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण आगामी दिनों में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा.
इसे भी पढ़ें-कैंसर की दवाओं की कीमतें 70 प्रतिशत तक होंगी कम, केंद्र सरकार ने बनायी रूपरेखा
रेलवे ने जारी की अधिसूचना
दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह कार्य दिनांक 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में होगा. इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसका असर टाटानगर के यात्रियों पर पड़ेगा. रेलवे द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें-रांची सिविल कोर्ट में 17 नवंबर तक वार्षिक अवकाश, जरूरी मामलों के लिए विशेष व्यवस्था


