Ranchi : भगवान जगन्नाथ मंगलवार को एकांतवास पर चले जाएंगे. सुबह से इसे लेकर अनुष्ठान और गीता पाठ किया जाएगा, इससे पहले जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मंदिर ट्रस्ट की ओर से बताया गया की मंगलवार सुबह 5:00 से ही महाप्रभु का स्नान और पूजा पाठ का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा.
26 जून को भगवान दोबारा देंगे दर्शन
वहीं मंगलवार शाम 4:00 बजे महाप्रभु जगन्नाथ एकांतवास पर चले जाएंगे. इसके बाद 26 जून को भगवान दोबारा श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे. वहीं रथ यात्रा 27 जून को होगी. इस दौरान भगवान मौसीबारी में विश्राम करेंगे. 27 जून से ही जगन्नाथपुर मेले की भी शुरुआत होगी.


