Ranchi : झारखंड की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने फेसबुक और एक्स पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने दावा किया है कि मंगलवार की रात एसीबी गुपचुप तरीके से उत्पाद विभाग से भारी मात्रा में कागजात ले गई।
मरांडी ने इस कार्रवाई को संदिग्ध बताते हुए कहा कि यह कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से गुप्त तरीके से की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में राज्य में अवैध रूप से पद पर बैठे डीजीपी का सीधा हस्तक्षेप और निगरानी रही.



