Ranchi News: सेल सिटी में रहने वाली युवती का धुर्वा डैम से मिला शव

0
115

Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित हटिया (धुर्वा) डैम से एक युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सेल सिटी निवासी निमिषा झा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

निमिषा झा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे पढ़ें: हिंदू त्योहारों पर हेमंत सोरेन ने की टिप्पणी, बीजेपी ने जताया कड़ा विरोध

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here