Patna: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट- 2026 की घोषणा की घोषणा कर दी गई है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीएसईबी कार्यालय में रिजल्ट जारी किया है. इसके साथ ही बिहार मार्च में मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने का पहला राज्य बन गया है. कुल उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 81.79 है. बिहार बोर्ड 10वीं 2026 की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल के पहली टॉपर पुष्पांजलि कुमारी और प्रवीण हैं. जिन्होंने 492 अंक हासिल किए हैं.
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि ऑनलाइन के अलावा, परिणाम डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है. बता दें कि इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख 12 हजार 687 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी.
इतने छात्र हुए इन श्रेणियों से पास
1st Division: 4 लाख 43 हजार 723
2nd Division: 4 हजार 75 हजार 511
3rd Division: 3 लाख 03 हजार 103
Pass Division: 13 हजार 406
टॉपरों में लड़कियां
Pushpanjali Kumari (Jamui) 492 marks (98.4%), Sabreen Praween (Vaishali)-492 marks (98.4%)
Rank 2 Nahid Sultana (Begusarai)-489 marks (97.8%)
Rank 3 Anupa Kumari (Buxar)-488 marks (97.6%), Om Kumar (Begusarai) – 488 marks (97.6%)
Rank 4 Jyoti Kumari (Samastipur) – 487 marks (97.4%), Anubhav Kumar (Banka) – 487 marks (97.4%), Ansh Raj (Purnea) – 487 marks (97.4%)



