पाकुड़ में बड़ी कार्रवाई: गबन और लापरवाही के आरोप में शिक्षक बर्खास्त

0
71

Pakur : जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालक मध्य विद्यालय के निलंबित शिक्षक मो. अब्दुल हन्नान को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह निर्णय जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) नयन कुमार द्वारा झारखंड सेवा संहिता एवं नियमावली 2016 के तहत लिया गया।

इसे पढ़ें – जामताड़ा में स्ट्रॉबेरी खेती से बदलाव की मीठी कहानी, मुसर्रत खातून बनीं मिसाल

जानकारी के अनुसार, शिक्षक पर स्कूल की राशि गबन करने और शैक्षणिक कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने का आरोप था। साथ ही, वे पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से बिना अनुमति अनुपस्थित भी चल रहे थे। विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितता और कर्तव्यहीनता के आरोप सही पाए गए।

बर्खास्तगी से पहले मो. अब्दुल हन्नान को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं माना गया। लंबे समय तक फरार रहने के कारण विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सेवा समाप्ति का फैसला लिया।

इसे भी पढ़ें – झारखंड में SIR की तैयारी तेज, अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश

इस संबंध में जारी आदेश की प्रति उपायुक्त मनीष कुमार और प्राथमिक शिक्षा निदेशक को भी भेज दी गई है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here