मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 95.27% परीक्षार्थी हुए सफल

0
109

Ranchi: झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परिषद ने जानकारी दी कि छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker पोर्टल पर देख सकते हैं।

जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,02,178 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया है।

श्रेणीवार परिणाम

प्रथम श्रेणी: 2,26,957 छात्र

द्वितीय श्रेणी: 1,60,673 छात्र

तृतीय श्रेणी: 14,548 छात्र

परिषद ने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना परिणाम DigiLocker के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट देखने के बाद भविष्य के लिए उसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here