नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

0
69

New Delhi: नीट यूजी-2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी भी की गई है।

इसे पढ़ें –

ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन, दिल्ली में दो दिनों तक होगा मंथन

सीबीआई ने यह मामला शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। प्राथमिकी में साजिश, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं को शामिल किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें- सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल

जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सीबीआई इन डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कर रही है, ताकि पेपर लीक नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी देशभर में सक्रिय संभावित गिरोह और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

नीट यूजी परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। ऐसे में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here