319 सहायक आचार्यों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

0
78

Ranchi: सीएम Hemant Soren ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 319 सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री Radhakrishna Kishore और श्रम मंत्री Sanjay Prasad Yadav भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नव नियुक्त अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शिक्षा में झारखंड की अलग पहचान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज झारखंड ने अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन कई कारणों से राज्य लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे रहा। उन्होंने कहा कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने और यहां की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पहले से बेहतर योजना बनाकर काम करने की जरूरत थी।

आदिवासी समाज पिछड़ा

सीएम ने विशेष रूप से आदिवासी और पिछड़े समाज की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में आदिवासी समाज अपेक्षाकृत पीछे रह गया है। सरकार का लक्ष्य समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त शिक्षक और पर्यवेक्षिकाएं राज्य के शिक्षा और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here