देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में शामिल हुए रांची के DC मंजुनाथ भंजत्री

0
41

Ranchi: फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा देशभर के 800 जिलों में किए गए राष्ट्रीय सर्वे में रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भंजत्री को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

सर्वे में जिलाधिकारियों के कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, जनसंपर्क, समस्याओं के समाधान की क्षमता और आम जनता के बीच उनकी छवि के आधार पर मूल्यांकन किया गया। कई स्तरों पर किए गए आकलन के बाद देश के 100 बेहतरीन जिलाधिकारियों की सूची तैयार की गई, जिसमें झारखंड के पांच जिलाधिकारी शामिल हुए हैं।

रांची DC मंजुनाथ भंजत्री को एक संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी के रूप में देखा जाता है। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है। जनता दरबार में उमड़ने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण मानी जाती है कि लोगों के बीच उन पर कितना भरोसा है।

गरीब, जरूरतमंद, पीड़ित और वंचित लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने उन्हें लोगों के बीच खास पहचान दिलाई है। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधे संवाद की वजह से भी वे लगातार चर्चा में रहते हैं।

इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों सहित आम लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि मंजुनाथ भंजत्री को मिला यह सम्मान रांची जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला है।

इस उपलब्धि के बाद आम जनता की उम्मीदें भी उनसे और बढ़ गई हैं। लोगों का मानना है कि उनकी कार्यशैली और समर्पण आगे भी रांची जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here