Patna: वैशाली से पति-पत्नी के रिश्ते और भरोसे को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. घटना का वीडियो भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसे पढ़ें- हॉर्मुज में माइंस बिछा रहा था ईरान, US ने किया बड़ा हमला
पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी जमीन
पति का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ाने-लिखाने के लिए काफी संघर्ष किया, और जमीन तक बेच दी. उसकी मेहनत के बाद पत्नी बीपीएससी शिक्षक बनी, लेकिन अब वह अपने ही सहयोगी शिक्षक के साथ संबंध में है. पति ने दावा किया कि पत्नी उसे और उनके 10 वर्षीय बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है.
इसे भी पढ़ें- मैं हेमंत सोरेन की तरह गिरफ्तारी से डरकर भागने वालों में नहीं : बाबूलाल मरांडी
हंगामा शांत कराने की हुई कोशिश
घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को शांत कराने की कोशिश की गई. फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
ट्रेनिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां
आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन और प्रकाश के बीच नजदीकियां बढ़ीं. अमन ने दावा किया कि दोनों ट्रेनिंग के दौरान चोरी-छिपे मिलने लगे थे. अमन के मुताबिक, गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान पर रहती थी. जब उन्हें उनके कथित प्रेमी के आने-जाने की भनक लगी, तो वो 23 मई को वहां पहुंच गए.
पति ने युवक के साथ पकड़ा
पति ने अपनी पत्नी को उसके साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर डायल किया. लेकिन पुलिस के आने में देरी करने पर स्थानीय लोगों समेत मकान मालिक ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ.


