झारखंड में मौसम ने ली करवट, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

0
57

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। राजधानी रांची, हजारीबाग समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने 30 मई के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में मौसम का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवा और वज्रपात को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

संभावित आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने लोगों से लगातार मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here