Muzaffarpur: जिले के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हास्पिटल में भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में लगी, जिसके बाद पूरे भवन में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.
इसे भी पढ़ें-जापान में अंडर-18 एशिया कप हॉकी: भारत ने सिंगापुर को 25-0 से रौंदा
10 से अधिक लोगों की मौत की खबर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 30 से ज्यादा मरीज घायल बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई.
इसे भी पढ़ें-CBSE-OSM विवाद पर सरकार सख्त, चेयरमैन और सचिव हटाए गए
राहत और बचाव का काम जारी
वहीं छह से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल अधिकारी ने बताया कि करीब 10 से 15 लोगों के शव आईसीयू में पड़े थे. वहीं डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया की तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं राहत और बचाव का काम जारी है.


