CBSE-OSM विवाद पर सरकार सख्त, चेयरमैन और सचिव हटाए गए

0
135

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया है. साथ ही, OSM प्रणाली, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और कथित टेंडर अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- हॉर्मुज में माइंस बिछा रहा था ईरान, US ने किया बड़ा हमला

डिजिटल मूल्यांकण पर उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार, डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में सामने आई कमियों और प्रक्रियागत खामियों को गंभीरता से लिया गया है. मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार ने एक नई समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जो पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगी.

इसे भी पढ़ें- रांची एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्री सुविधाएं, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किया उद्घाटन

हालांकि, सरकार और CBSE की ओर से जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की बात कही गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों और अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here