Entertainment Desk: कहते हैं कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है. कई सितारे इस कहावत को सच साबित कर चुके हैं. बॉलीवुड गलियारों से एक रोचक खबर छनकर आ रही है. दरअसल, अब आमिर खान प्यार और शादी की नई कहानी लिखने जा रहे हैं. 61 साल के आमिर 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग घर बसाने जा रहे हैं. ये आमिर की तीसरी शादी होगी. उम्र के इस पड़ाव पर आकर शादी करना आसान फैसला नहीं है.
इसे भी पढ़ें- रांची एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्री सुविधाएं, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किया उद्घाटन

इससे पहले कर चुके हैं दो शादियां
बता दें कि आमिर खान इससे पहले पहले भी दो शादियां कर चुके हैं. जिसमें पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटी की शादी हो चुकी है. वहीं बेटे बॉलीवुड एक्टर हैं. वहीं आमिर खान ने दूसरी शादी किरण राव से की थी. इस शादी से उनका एक बेटा है.
इसे भी पढ़ें- हॉर्मुज में माइंस बिछा रहा था ईरान, US ने किया बड़ा हमला


