मालगाड़ी के वैगन में मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

0
132

Hazaribagh : जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग रेलवे साइडिंग में मालवाहक के वैगन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, रेलवे साइडिंग में मालवाहक ट्रेन की नियमित सुरक्षा जांच के दौरान कर्मचारियों की नजर वैगन में पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी, संदेह होने पर जब बोरे को खोला गया तो उसके अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस, CISF की टीम तथा एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से कुछ नकद रुपये बरामद हुए हैं, वहीं, शव के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इन चोटों के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और शव ट्रेन के वैगन तक कैसे पहुंचा। घटना के बाद रेलवे साइडिंग क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here