पलामू में 10 दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन, वित्त मंत्री ने सौंपी चाबियां

0
36

Medininagar : जिले के समाहरणालय परिसर में बुधवार को आईडीबीआई बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत 10 दिव्यांगजनों को पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहनों का वितरण किया गया। समारोह में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लाभुकों को वाहन की चाबियां सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर भी मौजूद रहे।

Also Read- मालगाड़ी के वैगन में मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आईडीबीआई बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन वाहनों से लाभुकों की आवाजाही आसान होगी और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी CSR के माध्यम से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।

Also Read- एजबेस्टन में भारत की दमदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक रांची रीजन के जीएम ऋषि गुप्ता, एजीएम अनुज सहाय, डालटनगंज शाखा प्रमुख संजीव कुमार यादव, टीएसएम पंकज कुमार सहित बैंक एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे। वाहन प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार, जिला प्रशासन और आईडीबीआई बैंक का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here