हजारीबाग में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

0
59

Hazaribagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मौके से भागने की कोशिश कर रहे दूसरे अपराधी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।

इलाके में बढ़ाई गई चौकसी 

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग की गतिविधियों और अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here