CJP प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज हो सकती है बातचीत, मांगों पर अड़ी पार्टी

0
64

New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच आज जंतर-मंतर या किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत होने की संभावना है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन अपनी सभी प्रमुख मांगों पर कायम है और बिना ठोस आश्वासन के आंदोलन वापस लेने का कोई सवाल नहीं उठता।

प्रधान के इस्तीफे की मांग

CJP ने एक बार फिर नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रभावित छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग भी रखी है।

पार्टी का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अब सभी की नजर प्रस्तावित वार्ता पर है, जिससे इस गतिरोध के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here