Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार के साथ बातचीत के लिए अपनी सहमति दे दी है। छात्रों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे आंदोलन का समाधान बातचीत के माध्यम से निकालना चाहते हैं और सरकार के साथ वार्ता की मेज पर बैठने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चार सदस्यीय टीम करेगी बात
हालांकि, अभ्यर्थियों का कहना है कि अब तक उन्हें सरकार की ओर से बैठक के स्थान और समय को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। ऐसे में वे सरकार के औपचारिक आमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं।
मांगें न्याय संगत
छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और वे चाहते हैं कि सरकार सकारात्मक पहल करते हुए जल्द वार्ता शुरू करे। इधर, छात्रों के रुख में आए इस बदलाव से लंबे समय से जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है।
जल्द तय होगी तारीख
यदि सरकार जल्द वार्ता की तारीख और स्थान तय करती है, तो JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद और अभ्यर्थियों की मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।


