अमरावती के महिला अस्पताल में NICU में आग, तीन नवजातों की मौत

0
80

Mumbai: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों की तत्परता से कई अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें– त्योहारों से पहले चीनी के दाम में उबाल: भारत अब करेगा चीनी का आयात, उत्पादन अनुमान से 37 LMT कम

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग फैल गई। बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग लगने की आशंका है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- सेल्फी में Victory Sign दिखाना पड़ सकता है भारी, AI से चोरी हो सकते हैं फिंगरप्रिंट

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here