त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, कॉमर्शियल सिलिंडर और दूध की कीमतें बढ़ीं

0
59

Jhar Media: त्योहारों के सीजन से ठीक पहले सितंबर 2026 में Mumbai Milk Producers Association द्वारा दूध के थोक दामों में सीधे 9 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

1 सितंबर 2026 से तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 9.50 रुपये से 11.50 रुपये की बढ़ोतरी की है. घरेलू (घरेलू उपयोग) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

खाने- पीने की चीजें हुईं महंगी

चीनी, गुड़, प्याज और अंडे सहित अन्य जरूरी चीजों की महंगाई के साथ ही अब दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. एक ही झटके में दूध की कीमत ₹9 प्रति लीटर बढ़ गई है, जिसके बाद दाम ₹100 प्रति लीटर को पार कर गई है. बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने बताया कि नई दरें 1 सितंबर 2026 से लागू हो रही हैं.

मुंबई में 102 रुपए प्रति लीटर हुआ दूध

बाम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई और आसपास के महानगरीय सप्लाई नेटवर्क में दूध की थोक कीमत में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. उनके मुताबिक नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू होगी और यह दर अगले 6 महीने तक यानि 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी.. इसके बाद दूध का थोक भाव ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा. ये आम लोगों के लिए एक साथ तगड़ी महंगाई का झटका होने वाला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here