Dhanbad : डुमरी विधायक और JLKM अध्यक्ष जयराम महतो ने गाली-गलौज से जुड़े मामले में धनबाद सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। विधायक के साथ तीन अन्य आरोपियों ने भी अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया है।
जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल उर्फ सुशील कुमार, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल ने भी अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। मंगलवार को तीनों आरोपियों की याचिका पर धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत*में सुनवाई हुई।
कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी
सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह बाद की तारीख तय की है। अब अगली सुनवाई में पुलिस की ओर से केस डायरी प्रस्तुत की जाएगी।
पुलिस एसोसिएशन कर रहा कार्रवाई की मांग
मामला पुलिस के साथ कथित गाली-गलौज से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है।
अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई में केस डायरी और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर अदालत आगे का निर्णय लेगी।


