झारखंड के 18 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

0
434

Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा को छोड़ कर राज्य के 18 जिलों में मेघ गर्जन और तेज हवा चलने का अनुमान है. इसे लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा व वज्रपात के साथ हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है. इसे देखते हुए 20 मई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 21 अप्रैल से फिर से राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here