रांची के कई इलाकों में बिजली गुल, हो रहा मेंटेनेंस

0
39

Ranchi : विद्युत विभाग की ओर से आज (22 अगस्त 2026) को कोकर डिवीजन के विभिन्न सब-डिवीजनों में मरम्मत एवं लाइन कार्य के चलते कई इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

आरएमसीएच सब-डिवीजन के अंतर्गत पानी टंकी पावर हाउस के बड़गाईं फीडर से जुड़े टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी, बड़गाईं और पानी टंकी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एलटी सप्लाई बाधित रहेगी।

वहीं, मोराबादी पावर हाउस के न्यू मोराबादी फीडर के तहत पार्क प्राइम होटल के आसपास गली नंबर 1, 2, 3 और 5 में एक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा. इस कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

कोकर सब-डिवीजन के अंतर्गत चुटिया पावर हाउस के कृष्णापुरी फीडर से जुड़े कृष्णापुरी रोड नंबर 14, वर्मा स्टोर के समीप क्षेत्र में एलटी ब्रांच लाइन के कार्य के लिए ट्रांसफार्मर बंद रखा जाएगा। इसी तरह चुटिया पावर हाउस के महादेव मंडा फीडर के मकचुंद टोली, गायत्री सोसाइटी के समीप क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

कोकर पावर हाउस के अयोध्यापुरी फीडर के तहत कैंसर हॉस्पिटल से कोकर चौक तक 11 केवी लाइन करीब एक घंटे के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में एलटी लाइन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

लालपुर सब-डिवीजन के अंतर्गत कोकर शहरी पावर हाउस के पावर हाउस फीडर से जुड़े मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 और 12 में एक ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा मोराबादी पावर हाउस के करम टोली फीडर के धोबीघाट क्षेत्र में एलटी लाइन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here