चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक की हत्या मामला, वेज की जगह नॉन वेज बिरयानी देने पर मारी थी गोली

0
135

Ranchi : कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ रविवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में ITBP कैंप के पास हुई। मुठभेड़ में अभिषेक सिंह को गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात अभिषेक सिंह ने विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी थी और घटनास्थल से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

एसएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक सिंह ITBP कैंप के आसपास छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अभिषेक घायल हो गया।

पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में रांची पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुल पांच अपराधियों को गोली लग चुकी है।

बिरयानी में वेज की जगह हो गया था नॉन वेज पार्सल

जानकारी के अनुसार अभिषेक नाम युवक वेज बिरयानी पैक करवा कर घर चला गया। घर मे नॉन वेज बिरयानी देखा तो कॉल कर चौपाटी के संचालक विजय बैठा से बकझक किया। इसके बाद देर रात दुकान पहुंचा और फिर से भकझक करने लगा और इसी दौरान उसने विजय बैठा को गोली मार दिया। घटना के वक्त सभी स्टाफ ग्राहकों को से बाहर है। धर पकड़ के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here