स्पेन में निवेशकों को लुभाने में जुटे CM हेमंत, मैड्रिड में माइनिंग और स्टील इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से मिलेंगे

0
375
तस्वीर- प्रतिनिधिमंडल के साथ स्पेन में सीएम हेमंत सोरेन

Barcelona (SPAIN): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विदेश दौरे पर गई टीम का पहला पड़ाव स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा. यहां उन्होंने गावा म्यूजियम ऑफ माइंस में जाकर पुराने खदानों के वैज्ञानिक और शैक्षणिक इस्तेमाल के बारे में जाना. इस दौरान प्राचीन खनन तकनीक और नवपाषाण युग के अवशेषों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.

इसे पढ़ें- रिम्स निदेशक की बर्खास्तगी,भ्रष्टाचार का बढ़ावा और पोषण, हो CBI जांच – बाबूलाल

22 को मैड्रिड में कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे बैठक

वहीं, पुरानी खदानों को शिक्षा और विज्ञान के लिए फिर से उपयोग में लाने के बारे में भी टीम को जानकारी दी गई. 22 अप्रैल को मैड्रिड में सीएम माइनिंग और स्टील सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे.

इसे पढ़ें- जमशेदपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

तस्वीर- माइनिंग का निरीक्षण करते सीएम हेमंत सोरेन

एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष एलेना फोर्ट से मुलाकात

इससे पहले, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और प्रतिनिधिमंडल इन दिनों स्पेन के दौरे पर है. इस दौरान सीएम ने एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष एलेना फोर्ट से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, युवा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए संभावित साझेदारी पर चर्चा की.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here