झारखंड: भारी बारिश से कहीं रेलवे ट्रैक धंसा तो कहीं घरों में घुसा पानी, देखें तस्वीरें

0
301

Ranchi खलारी में लगातार हो रही बारिश ने रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचाया है. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खलारी और राय रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 152/02 से 152/05 के बीच डाउन रेल लाइन के नीचे की मिट्टी खिसक गयी, जिससे रेल पटरी का हिस्सा हवा में झूलने लगा. यह घटना एक बड़े रेल हादसे को जन्म दे सकती थी, लेकिन रेलवे की सतर्कता से समय रहते खतरे को टाल दिया गया. रेल सूत्रों के अनुसार, रेललाइन की नियमित निगरानी कर रहे रेलकर्मी (की-मैन) ने ट्रैक की असामान्य स्थिति को देख तत्काल इसकी सूचना खलारी स्टेशन को दी.

सूचना मिलते ही रेलवे ने सतर्कता बरतते हुए डाउन लाइन से रेल परिचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया. फिलहाल अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों को एक ही अप लाइन से सुरक्षित रूप से गुजारा जा रहा है.

रांची में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जल जमाव और बिरसा चौक पर सड़क पर बने गोफ की तस्वीरें. इसके अलावा निचले इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया है इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here