Ranchi : JSSC-CGL परीक्षा विवाद से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की SIT ने रविवार को पलामू में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुन्दन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामलाल राम के पुत्र कुन्दन कुमार के रूप में हुई है। वह पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव का मूल निवासी बताया गया है।
CID की SIT इस मामले में परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं और नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में CID की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।


