राजकीय सम्मान के साथ पंचत्व में विलीन हुए दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू 

0

Giridih: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का गिरिडीह में अंतिम संस्कार किया गया. इसमें राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए. राजकीय सम्मान के साथ उसरी नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता, समर्थक चाहने वाले शामिल हुए.

जानिए पूरी घटनाक्रम

बता दें कि शनिवार की देर रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुदिव्य सोनू को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अहले सुबह उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. जानकारी के अनुसार, मंत्री पिछले कई दिनों से गिरिडीह से बाहर थे और दो दिन पहले ही लौटे थे.

घर पर ही हुआ हर्ट अटैक

शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि वे हरसिंगरायडीह स्थित अपने घर पर थे, जहां अचानक उनके सीने में दर्द हुआ. दर्द की शिकायत पर उन्हें रात में ही एक गिरिडीह के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच और इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि घर पर ही एक बार मंत्री को हर्ट अटैक आया था, इसके बाद उन्हें अस्पताल लागा गया, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here