बिना काफिला रांची शहर की व्यवस्था देखने निकले सीएम, जाम से त्राहिमाम करते दिखे लोग

0
390

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिना किसी सुरक्षा काफिले और पूर्व सूचना के रांची शहर का औचक निरीक्षण कर प्रशासन को चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत खुद देखी और आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नज़दीक से समझा।

मूलभूत सुविधा बढ़ाने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं, साफ़-सफाई की स्थिति, सार्वजनिक स्थलों की हालत और नागरिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि शहरवासियों के आवागमन और Ease of Living को बेहतर बनाने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here