रांची से पलामू होकर लखनऊ जाएगी ट्रेन, रेल मंत्री ने डेलीगेट को दिया आश्वासन

0
194

Jhar Media: रांची से लखनऊ तक के लिए एक नई ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन पलामू के रास्ते अयोध्या होते हुए लखनऊ तक जाएगी. वहीं, रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी. सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा-पलामू होते हुए दिल्ली तक जाएगी. जबकि चार दिन हजारीबाग-कोडरमा होकर जाएगी.

दरअसल, पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम के नेतृत्व में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रांची से लखनऊ के लिए एक नई ट्रेन एवं राजधानी एक्सप्रेस के फेरा बढ़ाने को लेकर झारखंड के सांसदों को सहमति दी है एवं मामले में जरूरी पहल करने का निर्देश भी दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here