Weather Update: झारखंड में आठ सितंबर तक होती रहेगी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

0
150
WEATHER 01
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड में 8 सितंबर तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात और बिजली गिरने का भी खतरा है. हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. गुरुवार को बोकारो में रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि लातेहार में सबसे ज़्यादा 35.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. सबसे ज़्यादा तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में और सबसे कम 20.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here