गढ़वा में पटाखा दुकान में चिंगारी से लगी आग, तीन बच्चे समेत पांच की मौत

0
306
AAG
सांकेतिक तस्वीर

Garhwa: जिले में दिल दहलाने वाली घटना घटी है. एक पटाखा दुकान में अचानक आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. जिसमें तीन बच्चे, एक दुकान मालिक और एक ग्राहक शामिल हैं. गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने घटना की पुष्टि की है. सभी शव को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल के शव गृह में रखा गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया की पटाखे खरीदने से पहले ये लोग टेस्टिंग कर रहे थे. इस दौरान एक रॉकेट दुकान में जा घुसा. इससे पटाखों में आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया. वहीं आनन- फानन में स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here