Jhar Media: सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ…ठीक है…’ भारत में इच्छामृत्यु के पहले केस वाले हरीश राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.
इसे पढ़ें: PM मोदी ने 9.32 करोड़ किसानों को भेजी सम्मान राशि की 22वीं किस्त
हरीश को अब दुनिया से विदा किया जा रहा विदा
दरअसल हरीश को अब दुनिया से विदा किया जा रहा है. 13 साल से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश को गाजियाबाद से एम्स लाया जा चुका है. जहां अब उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया जाएगा.
इस बीच हरीश राणा का एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में ब्रह्मकुमारी की एक दीदी हरीश के माथे पर टीका लगाते नजर आ रही है. इस दौरान वो यह कहती सुनाई पड़ रही है- ‘सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ…ठीक है…
इसे पढ़ें: रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के कारण 6 घंटे तक कटौती
11 मार्च को हरीश राणा की इच्छामृत्यु की मिली इजाजत
बता दें कि कि सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को हरीश राणा की इच्छामृत्यु की इजाजत दी है. उनका परिवार ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़ा है. जब हरीश को उनके गाजियाबाद स्थित घर से एम्स के लिए ले जाया गया तो माता-पिता, भाई सहित वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी. पिता अशोक ने परिवार के सभी सदस्यों से माफी मांगी. बोले- न चाहते हुए भी यह कदम उठाना पड़ा है.
दुर्घटना में हुए थे घायल
हरीश को अब सुप्रीम कोर्ट की इजाजत पर इच्छामृत्यु दी जाएगी. यह भारत में इच्छामृत्यु का पहला केस है. बताते चलें कि हरीश एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे, और तक से परिवार सब कुछ बेचकर उनका इलाज करा रहा है.



