Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पक्ष- विपक्ष में खूब बयानों के तीर चल रहे हैं. गिरिडीह में होली के दौरान हिंसा पर जहां लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है, वहीं मंत्री ने सदन के बाद मीडिया से बात करते हुए पूरी घटना में बीजेपी का हाथ बताया है. इसपर पूर्व सीएम रघुवर दास की बहु और बीजेपी विधायक पूर्णिमा दास इरफान अंसारी को औरंगजेब का वंशज बताया है.
क्या कहा था इरफान अंसारी ने
गिरिडीह में होली के दौरान हुई हिंसा के बाद जारी सियासत की धमक झारखंड विधानसभा में भी देखने को मिली. मंगलवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले मंत्री इरफान अंसारी बीजेपी नेताओं पर विधानसभा परिसर में गरजते नजर आए. उन्होंने गिरिडीह की घटना में बीजेपी के लोगों का हाथ होने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास के दौरे पर भी सवाल खड़ा किया.
उकसाने का काम करते हैं रघुवर
इरफान ने कहा कि रघुवर दास वहां जाकर उकसाने का काम कर रहे हैं जो कहीं से भी उचित नहीं है. मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड का माहौल खराब करने की कोशिश न करें यहां हेमंत सोरेन की सरकार है किसी भी सुरत में माहौल नहीं बिगाड़़ने दिया जाएगा.
नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
वहीं सदन में बीजेपी ने गिरिडीह हिंसा का मुद्दा उठाया. सीपी सिंह के रांची विधायक सीपी सिंह के सवाल पर सीएम हेमंत सोरेन ने जवाब दिया. उन्होंने कहा की गिरिडीह हिंसा के दोषी किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनी. अब रामनवमी और सरहुल भी अच्छे से मनाएंगे.





















































