पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, हथियार बरामद

0
63

Jhar Media: झारखंड के हजारीबाग जिले के खपिया जंगल क्षेत्र में CRPF की 209 कोबरा की टीमों द्वारा एक सफल एंटी-नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

ऑपरेशन के दौरान, २०९ कोबरा की टीमो का सामना नक्सलियों के एक समूह से हुआ, जिसका नेतृत्व सहदेव महतो (RCM) कर रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें शामिल हैं:

सहदेव महतो उर्फ अनुज, RCM

नताशा, SZCM

बुधन कर्माली, एरिया कमांडर

रंजीत गंझू, एरिया कमांडर

मौके से निम्नलिखित हथियार बरामद किए गए:

02 AK सीरीज राइफल

01 कोल्ट AR-15 राइफल

01 इंसास राइफल

यह ऑपरेशन क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है और सुरक्षा बलों की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप, CBI करेगी जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here