बिहार में एक और एनकाउंटर: हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

0
67

Bihar Desk: बिहार के सीवान जिले में चर्चित हर्ष सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी सोनू यादव को रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के केसरेया गांव का निवासी था और इस मामले में फरार चल रहा था।

लोकेशन हुआ ट्रेस

पुलिस के अनुसार, आज सुबह सोनू यादव की लोकेशन मिलने के बाद टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे पढ़ें- Jharkhand Assembly: राज्य में बढ़ा निवेश, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा में भी सुधार- राज्यपाल

इससे पहले, दो दिन पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी छोटू यादव को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 29 अप्रैल की है, जब रोड रेज की एक मामूली घटना ने हिंसक रूप ले लिया था। सीवान के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुई इस वारदात में पूर्व बीजेपी एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस हमले में हर्ष सिंह की मौत हो गई थी, जबकि चंदन सिंह घायल हो गए थे।

इसे पढ़ें- रांची के नन्हे तैराक ईशांक सिंह को भाजपा नेताओं ने घर जाकर किया सम्मानित

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और लगातार छापेमारी कर रही थी। सोनू यादव की मौत के साथ ही इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here