मंईयां सम्मान की लाभुकों को दोहरी खुशी, मिलेगी दो महीने की किस्त

0
48

Ranchi: झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को इस माह एक साथ दो महीने अप्रैल और मई की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जाते हैं। इस बार दोनों महीनों की किस्त एक साथ मिलने से लाभुकों को कुल 5000 रुपये की राशि प्राप्त होगी।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से इस सप्ताह सभी जिलों को लगभग 8500 करोड़ रुपये आवंटित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर तक के भुगतान के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यानी जिलों को एकमुश्त छह माह की राशि दी जा रही है, ताकि भुगतान में किसी तरह की देरी न हो।राशि आवंटन के बाद राज्य के करीब 51 लाख लाभुकों के बैंक खातों में इसी महीने पैसे ट्रांसफर किए जाने की तैयारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here