Dhanbad: पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को वासेपुर स्थित उसके घर पर बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में की गई. बताया जा रहा है कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित धमकी दिए जाने के मामले के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया.

काफी संख्या में पुलिसबल की तैनात
कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विधायक को मिली धमकी के मामले की जांच भी जारी है.
Also Read- अयोध्या चढ़ावा चोरी जांच की आंच जमीन सौदों तक, बिचौलियों की सूची तैयार, SIT जांच तेज


